वर्ष 2021 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को मिला

 वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार [Dadasaheb Phalke Award] 2021 में रजनीकांत को मिला,

Dadasaheb Phalke Award 2021 रजनीकांत को मिला,


वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जोकि सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है फिल्म अभिनेता रजनीकांत[Rajnikanth] को 2021 में प्रदान किया जाएगा, 

 भारतीय सिनेमा जगत के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार है जिसे प्रतिवर्ष सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा फिल्मी क्षेत्र में अर्थात सिनेमा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है ,वर्ष 2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार फिल्म अभिनेता रजनीकांत को देने का निर्णय लिया गया है,

वर्ष 2019 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार को वर्ष 2021 में दिया गया है, 2 वर्ष की देरी के पीछे कोरोना संक्रमण का मुख्य कारण रहा है ,इसी कारण से यह Dadasaheb Phalke Award [पुरस्कार] वर्ष 2021 में प्रधान किया गया है,

दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2021 से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

 दादा साहब फाल्के पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1969 में की गई थी ,

प्रथम दादा साहब फाल्के पुरस्कार देविका रानी रोरिक को वर्ष 1969 में प्रदान किया गया था ,देविका रानी एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थी ,

वर्ष 2018 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन को प्रदान किया गया था,

2019 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार रजनीकांत को प्रदान किए जाने की घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के द्वारा की गई है,

 दादा साहब फाल्के पुरस्कार के तहत ₹1000000 नगद ,एक स्वर्णकमल तथा एक शॉल पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है

 दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा के पितामह के रूप में भी जाना जाता है ,तथा उन्हीं की स्मृति में प्रति वर्ष यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है,

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित एक विशिष्ट संगठन जिसे फिल्म महोत्सव निदेशालय के नाम से जाना जाता है यही संगठन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में इस पुरस्कार को प्रदर्शित करता है

दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त कर्ता  सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत के बारे में कुछ महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारी -

वर्ष 2021 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार-2019 प्राप्त करता रजनीकांत स्वभाव से बहुत ही दयालु तथा जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, फिल्मी दुनिया में आने से पहले वे बस में कंडक्टर का कार्य करते  थे ,उनकी विशिष्ट अदाओं से प्रभावित होकर उनको फिल्मों में काम मिला,  प्रारंभ में  विलन अर्थात खलनायक की भूमिका में अपने करियर की शुरुआत की बाद में अभिनेता एवं मेन एक्टर के रूप में भी उनके कार्य को बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई,

 दक्षिण भारत में विशेषकर तमिलनाडु में रजनीकांत को ना केवल एक फिल्म अभिनेता के रूप में अपितु एक मददगार एवं गरीबों के मसीहा के रूप में भी पहचान मिली है ,

कुछ समय पहले रजनीकांत राजनीति में भी आना चाहते थे परंतु उनके खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने राजनीति में आने का अपना फैसला बदल दिया

 अब तक कुल 67 लोगों को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया है, वर्ष 2021 में वर्ष 2019 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाले रजनीकांत को मिलाकर अभी तक दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्तियों की संख्या 67 हो गई है

 इन्हें भी पढ़ें-

 भारतीय सिनेमा के इतिहास एवं सिनेमा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारियां-

Previous
Next Post »