प्रसिद्ध व्यक्तियों महापुरुषों के उपनाम एवं उपाधियां
Nickname of Indian leader in Hindi
भारत एवं विश्व के विभिन्न राजनीतिक ,सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त महान व्यक्तियों के उपनाम एवं उनको दी गई उपाधियों से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं, यहां पर भारत के महान व्यक्तियों को दी गई उपाधि एवं उनके अन्य नाम [उपनाम ]के बारे में आसान भाषा में तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं

भारतीय शेक्सपियर के नाम से कालिदास जाने जाते हैं।
तानसेन को संगीत सम्राट कहा जाता है।
रानी लक्ष्मीबाई का उपनाम मनु था।
लता मंगेशकर को स्वर साम्राज्ञी कहा जाता है।
आचार्य पाणिनी व्याकरणाचार्य के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
प्रसिद्ध व्यक्तियों महापुरुषों के उपनाम एवं उपाधियां
विजयाराजे सिंधिया को राजमाता कहा जाता है।
अशोक कुमार दादा मुनि के नाम से भी जाने जाते हैं।
पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र आधुनिक चाणक्य के रूप में प्रतिष्ठित हैं।
अहिल्याबाई होल्कर को लोकमाता/देवी के रूप में माना जाता है।
राजेंद्र कुमार जैन[ रजनीश/ओशो] को भगवान उपनाम से जाना जाता है।
पंडित कुंजीलाल दुबे को मध्यप्रदेश के विधि पुरुष कहा जाता है।
संत सिंगाजी निमाड़ के कबीर के रूप में प्रसिद्ध है।
आचार्य केशवदास को कठिन काव्य का प्रेत कहा जाता है।
उस्ताद अलाउद्दीन खाँ सरोद सम्राट के रूप में प्रसिद्ध हैं।
सैयद मुश्ताक अली को कैप्टन के नाम से जाना जाता है।
दिग्विजय सिंह दिग्गी राजा के रूप में प्रसिद्ध है।
रानी अवंती बाई को रामगढ़ की रानी भी कहा जाता है।
पंडित माखनलाल चतुर्वेदी भारतीय आत्मा के रूप में प्रसिद्ध हैं।
बाबूलाल गौर को बुलडोजर मंत्री कहा जाता था ।
सुमित्रा महाजन का उपनाम ताई हैं।
शहीद सम्राट के रूप में चंद्रशेखर आजाद प्रसिद्ध है।
कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा के पितृ पुरुष माने जाते हैं।
चेतन सोलंकी को सोलर मैन आफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।
Complete MP-GK in Hindi for mppsc and mppeb exam
ConversionConversion EmoticonEmoticon