प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर

प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर संबंधी प्रश्न विज्ञान से संबंधित सभी प्रश्न पत्रों में प्रमुखता से सम्मिलित किये जाते है,चलिए इस लेख में प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका के बारे में तथा इनमें प्रमुख अंतर के बारे में आसान भाषा में समझते हैं।

Difference between prokaryotic and Eukaryotic cell in Hindi with diagram


प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर
प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर

प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर


केंद्रक की उपस्थिति तथा अनुपस्थिति के आधार पर कोशिकाओं को दो प्रकार में बांटा गया है,

प्रोकैरियोटिक कोशिका किसे कहते  है ??


प्रोकैरियोटिक कोशिका --यह आद्य कोशिकाएं अर्थात प्रारंभिक प्रकार की कोशिकाएं होती है इनमें वास्तविक केंद्रक नहीं पाया जाता है इसमें झिल्ली युक्त कोशिकांग भी नहीं पाए जाते हैं।


 यूकैरियोटिक कोशिका किसे कहते  है ??


 यूकैरियोटिक कोशिकाएं--- इनमें वास्तविक केंद्र तथा झिल्ली युक्त कोशिकांग पाए जाते हैं।


 प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिका में प्रमुख अंतर क्या है??


 प्रोकैरियोटिक तथा यूकेरियोटिक कोशिकाओं में प्रमुख अंतर निम्नलिखित है



केंद्रक के आधार पर

 प्रोकैरियोटिक कोशिका में केंद्रक प्रारंभिक अवस्था में तथा केंद्रक कला अनुपस्थित होती है ,जबकि यूकेरियोटिक कोशिका में केंद्रक उपस्थित होता है तथा केंद्र के चारों तरफ भी केंद्रक कला उपस्थित होती है अर्थात इन कोशिकाओं में विकसित प्रकार का केंद्रक पाया जाता है।



प्लाज्मा झिल्ली के आधार पर

प्लाज्मा झिल्ली के आधार पर प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में कोई अंतर नहीं है दोनों ही प्रकार की कोशिकाओं में प्लाज्मा झिल्ली उपस्थित होती है।


कोशिका भित्ति के आधार पर

 प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में महीन तथा अमीनो एसिड शुगर एवं Muramic  एसिड की बनी हुई कोशिका भित्ति अर्थात cell wall होती है ,जबकि यूकेरियोटिक कोशिकाओं में ,प्राणी कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं पाई जाती है तथा पादप कोशिका में कोशिका भित्ति पाई जाती है और यह सेल्यूलोज की बनी होती है।

प्रोकैरियोटिक तथा यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर
Difference between prokaryotic and Eukaryotic cell with diagram 




राइबोसोम के आधार पर

 प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में 70 S प्रकार के राइबोसोम उपस्थित होते हैं जबकि यूकेरियोटिक कोशिकाओं में राइबोसोम 80 S प्रकार के होते हैं



रितिका के आधार पर

प्रोकैरियोटिक कोशिका पर रिक्तिका अनुपस्थित होती है जबकि यूकेरियोटिक कोशिका में रिक्तिका उपस्थित होती है



विभिन्न प्रकार के कोशिकांग जैसे एंडोप्लास्मिक रेटिकुलम गोलगी काय लाइसोसोम माइटोकॉन्ड्रिया तथा सूक्ष्म मलिकाएं एवं सूक्ष्म तत्वों के आधार पर

 यह सभी कोशिकांग प्रोकैरियोटिक कोशिका में अनुपस्थित होते हैं जबकि यूकेरियोटिक कोशिकाओं में यह सभी कोशिकांग उपस्थित होते हैं।



प्रकाश संश्लेषण उपकरण के आधार पर 

प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में क्लोरोप्लास्ट अनुपस्थित होता है तथा इसमें आंतरिक झिल्ली  द्वारा प्रकाश संश्लेषण संपन्न होता है जबकि यूकेरियोटिक कोशिका में क्लोरोप्लास्ट द्वारा पादप कोशिकाओं में प्रकाश संश्लेषण का कार्य संपन्न होता है।



अनुवांशिक पदार्थ के आधार पर 


प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में अनुवांशिक पदार्थ DNAअथवा RNA दोनों हो सकता है वहीं यूकेरियोटिक कोशिका में केवल DNA  अनुवांशिक पदार्थ के रूप में उपस्थित होता है।

गुणसूत्र के आधार पर

 प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में केवल एक वृत्ताकार गुणसूत्र होता है जबकि यूकेरियोटिक कोशिकाओं में एक से अधिक गुणसूत्र होते हैं जो केंद्रक में स्थित रहते हैं।



FLAGELLA  के आधार पर 

प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में 9 +2  तंतु की संरचना का अभाव होता है जबकि यूकेरियोटिक कोशिकाओं में 9+2 तंतु की संरचना स्पष्ट रूप से विकसित होती है।



श्वसन एंजाइम के आधार पर

 प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में श्वसन ,प्लाज्मा झिल्ली में उपस्थित एंजाइम के द्वारा होता है जबकि यूकैरियोटिक कोशिका में  यह माइटोकॉन्ड्रिया के द्वारा होता है।


➥➥➥प्रोकैरियोटिक कोशिका के उदाहरण ----- बैक्टीरिया नील हरित शैवाल तथा माइकोप्लाज्मा 


➥➥➥यूकेरियोटिक कोशिका के उदाहरण -----प्रोटोजोआ मेटाजोवा जंतु कोशिका तथा पादप कोशिका।

          
MPPSC NOTES 



READ ALSO 



Previous
Next Post »