भारत की मुख्य फसलें -रबी खरीफ जायद की फसलें

 भारत की मुख्य फसलें -रबी खरीफ जायद की फसलें 

रबी खरीफ जायद की फसलें



मौसम के आधार पर फसलों को तीन भागों में बांटा गया है-रबी खरीफ जायद की फसलें

rabi kharif and zaid crops in hindi

खरीफ की फसल -

खरीफ की फसल वर्षा ऋतु के आगमन जून-जुलाई में बोई जाती हैं और दशहरे के बाद शरद ऋतु के अंत में अक्टूबर-नवंबर तक तैयार हो जाती हैं खरीफ की फसलें कहलाती हैं।

 प्रमुख खरीफ फसलें  -

उदहारण - चावल, ज्वार, बाजरा, मक्का ,सोयाबीन ,गन्ना, कपास ,पटसन, तिल्ली, मूंगफली आदि।


रबी की फसल-

रबी की फसल यह फसल शरद ऋतु के आगमन पर अक्टूबर-नवंबर में बोई जाती हैं और ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में मार्च-अप्रैल में तैयार हो जाती है रबी की फसल कहलाती है।

 रबी की फसल

- गेहूं ,चना, जौ ,सरसों ,तंबाकू आदि।


जायद की फसल- 

यह फसलें ग्रीष्म ऋतु में पैदा की जाने वाली फसल है जिसमें सब्जियां और हरे चारे की खेती जायद फसल कहलाती हैं।


-अध्ययन की दृष्टि से फसलों को दो भागों में बांटा गया-


खाद्यान्न फसले-

खाद्यान्न फसलें वह हैं जो भोजन के लिए मुख्य पदार्थ का कार्य करती हैं इन फसलों में दालें, अनाज जैसे चावल, गेहूं, ज्वार, मक्का ,बाजरा ,चना ,अरहर व अन्य दालें सम्मिलित है।


नगद व व्यापारिक फसलें-

नगद व व्यापारिक फसलें वह फसलें हैं जो प्रत्यक्ष रूप से भोजन के लिए उत्पन्न नहीं की जाती है किंतु उन्हें बेचकर नगद राशि प्राप्त की जाती है।

 उनमें कपास, जूट, चाय ,काफी , तिलहन, सोयाबीन ,गन्ना ,तंबाकू ,रबर ,आदि सम्मिलित है।


Previous
Next Post »